महिला कबड्डी में आरजीएम उचाना, पुरुष में एकलव्य जींद जीते
राजीव गांधी महाविद्यालय में दीन बंधू सर छोटूराम कबड्डी अकादमी का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी एवं भारतीय कबड्डी टीम के कोच राममेहर सिंह ने किया। अध्यक्षता बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन सिंह ने की।
संवाद सत्र, उचाना : राजीव गांधी महाविद्यालय में दीन बंधू सर छोटूराम कबड्डी अकादमी का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी एवं भारतीय कबड्डी टीम के कोच राममेहर सिंह ने किया। अध्यक्षता बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन सिंह ने की। मुख्य रूप से भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पायल चौधरी, प्रिंसिपल आइएस लाखलान ने हिस्सा लिया। पुरूष वर्ग कबड्डी मैच में एकलव्य जींद ने बुडायन की टीम को एक तरफा मुकाबले में 23-17 से हराया। महिला कबड्डी में आरजीएम कॉलेज उचाना की टीम ने खटकड़ की टीम को एक तरफा मुकाबले में 26-18 से हराया। राममेहर सिंह ने कहा कि कबड्डी के खेल में प्रदेश को देश में अलग पहचान दिलाई है। प्रदेश के बेटे-बेटियों का कबड्डी की तरफ रूझान बढ़ रहा है। कबड्डी ग्रामीण अंचल का परंपरागत खेल है। इस खेल को निरंतर ग्रामीण अंचल में बढ़ावा मिल रहा है। खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान युवा दे। शिक्षा, खेल दोनों जीवन का अहम हिस्सा बनते जा रहे है। खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। कोच धर्मराज कंदौला, डा. राजेश श्योकंद ने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले कई खिलाड़ी प्रो-कबड्डी खेल रहे है। खेल के माध्यम से भी गांव का नाम युवा रोशन कर सकते है। खेल से जहां सरकारी नौकरी में कोटा के तहत नौकरी मिलती है तो रुपए भी बेहतर खेल से खिलाड़ी कमा सकते है। उचाना को प्रो- कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ियों ने अलग पहचान दिलाने का काम किया है। इस मौके पर राममेहर खटकड़ कबड्डी फैडरेशन के जिला प्रधान दलीप सिंह, रिटायर्ड डीएसओ तेग सिंह मलिक, रामबीर कोच, अनिल श्योकंद, सुधीर खटकड़, प्रदीप कंदौला, अकुंश मौजूद रहे।