रामगढ़ में बारिश के चलते गिरा मकान, परिवार के लोग नीचे दबने से बचे
जागरण संवाददाता, जींद : गांव रामगढ़ में शनिवार को आई गांव रामगढ़ में शनिवार को आई बारिश में मकान की छत गिर गई। इस दौरान मकान के अंदर सो रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि दीवार गिरते देकर परिवार के सदस्य बाहर निकल गए।की छत गिर गई। इस
जागरण संवाददाता, जींद : गांव रामगढ़ में शनिवार को आई बारिश में मकान की छत गिर गई। इस दौरान मकान के अंदर सो रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि दीवार गिरते देकर परिवार के सदस्य बाहर निकल गए। जैसे ही वह मकान के बाहर आए तो इसी दौरान पूरा मकान भरभराकर गिर गया। इससे परिवार के सदस्यों की जान तो बच गई लेकिन उनके घर का पूरा सामान मकान के मलबे में दब गया। अब उन्हें खुले आंगन में ही अपना बसेरा करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से परिवार ने मदद की गुहार लगाई है। गांव रामगढ़ निवासी कृष्ण मकानों में रंग-पेंट का काम करके परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार को हुई बरसात के कारण उसके मकान में दरार आ गई। कृष्ण शाम को किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात को जब वह घर पर पहुंचा तो मकान की एक दीवार में दरार आई हुई थी। दरार के कारण उन्हें मकान गिरने का डर भी बराबर सता रहा था लेकिन कोई दूसरी जगह छत नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में ही मकान में रहना पड़ा। दो बच्चों की आंख लग गई। अचानक कृष्ण का तेज आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत अपने बच्चों को जगाया। परिवार के सदस्य हड़बड़ाहट में मकान से बाहर निकल गए। जैसे ही परिवार के सदस्य मकान से बाहर निकले मकान भरभराकर गिर गया। कृष्ण अपना कोई भी सामान मकान से बाहर नहीं निकाल पाया। रात भर परिवार के सदस्यों ने भय के साये में रात गुजारी। सुबह पड़ोसियों ने ही कृष्ण के परिवार को चारपाई दी। कृष्ण रविवार सुबह अपने परिवार के साथ डीसी अमित खत्री से मिलने पहुंचा। डीसी अमित खत्री ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।