वैदिक गणित की उपयोगिता पर डाला प्रकाश
डीएवी पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला में वैदिक गणित की उपयोगिता और व्यापकता विषय पर प्रकाश डाला।
जागरण संवाददाता, जींद : डीएवी पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला में वैदिक गणित की उपयोगिता और व्यापकता विषय पर प्रकाश डाला। इसमें वैदिक गणित विशेषज्ञ राकेश भाटिया ने शिक्षा के क्षेत्र में वैदिक गणित में वेदों से संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्व प्रिसिपल दलबीर दलबीर सिंह बिसला ने की। राकेश भाटिया का मानना है कि वैदिक गणित के सूत्रों की मदद से बड़े से बड़े सवाल का हल चुटकी बजाते ही किया जा सकता है और सरलता तथा शीघ्रता से गणित जैसे विषय को आसान बना सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि कठिन प्रतियोगिता के दौर में इस तकनीक से न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि बच्चों के मन से गणित का डर भी दूर हो जाता है। डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि यह विधि सरल होने के साथ-साथ रोचक भी है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे इस विधि को निरंतर रूप से प्रयोग में लाएं तो इससे विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति तो बढ़ेगी ही है।