विद्यार्थियों को 711 अमरूद के पौधे बांट दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भूमि के घटते जलस्तर व बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को देखते हुए वेल्यू प्लस एकेडमी के संचालक वीरेन्द्र जयहिद ने विद्यार्थियों को 711 पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जीवन में एक-एक पौधा लगाकर उनको संरक्षण करने का प्रण दिलवाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 08:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : भूमि के घटते जलस्तर व बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को देखते हुए वेल्यू प्लस एकेडमी के संचालक वीरेन्द्र जयहिद ने विद्यार्थियों को 711 पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जीवन में एक-एक पौधा लगाकर उनको संरक्षण करने का प्रण दिलवाया। वीरेंद्र जयहिद ने बताया कि लोग अपनी जरूरतों के लिए पेड़-पौधों को काट तो देते हैं, परंतु उनके बदले में एक भी नया पौधा लगाना उचित नहीं समझते, जिसके कारण भूमि का जलस्तर लगातार घट रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें