यूथ फेस्टिवल में अव्वल रहीं हिदू कॉलेज की छात्राओं को दी बधाई
हिदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने यूथ फेस्टिवल में कुल 21 विधाओं में भाग लिया।
जागरण संवाददाता, जींद
हिदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने यूथ फेस्टिवल में कुल 21 विधाओं में भाग लिया। प्राचार्य अनिता कुमारी ने बताया कि कॉलेज की टीमों ने 9 विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनमें ग्रुप डांस जनरल, ग्रुप डांस हरियाणवी, वन एक्ट प्ले, बेस्ट एक्ट्रेस, माइम, क्लासिकल सोलो नॉन परक्यूसन, हरियाणवी फोक सोलो, लाइट वोकल इंडियन शामिल हैं। इनके अलावा 4 विधाओं ग्रुप सांग हरियाणवी, क्लासिकल सोलो डांस, हरियाणवी गजल, क्लासिकल वोकल सोलो में दूसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान अंशुल सिगला, प्राचार्या अनिता कुमारी ने छात्राओं को बधाई दी। सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डॉ. क्यूटी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण में अहम स्थान भी रखती हैं। सांस्कृतिक विभाग की सदस्य डॉ. सुधा मल्होत्रा, अंजली गुप्ता, डॉ. सीमा दलाल, आरती सैनी, प्रवीन व रमन कुमारी आदि का भी धन्यवाद किया।