Move to Jagran APP

गोमाता पर हो रहा अत्याचार : रामवेश

अर्बन एस्टेट स्थित महर्षि दयानंद योग चिकित्सा आश्रम में मासिक वैदिक सत्संग स्वामी रामवेश की अध्यक्षता में हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 06:10 AM (IST)
गोमाता पर हो रहा अत्याचार : रामवेश

जागरण संवाददाता, जींद : अर्बन एस्टेट स्थित महर्षि दयानंद योग चिकित्सा आश्रम में मासिक वैदिक सत्संग स्वामी रामवेश की अध्यक्षता में हुआ। सुनील शास्त्री, देवराज आर्य, जोरा सिंह आर्य, रणबीर आर्य व जगदीश चंद्र आर्य ने भी अपने विचार रखे। स्वामी रामवेश ने बताया कि इस मास में महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मदिन व बौद्ध दिवस आते हैं। इसलिए यह महीना आर्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। कन्या भ्रूण हत्या, अंधविश्वास, पाखंड, नशाखोरी व गो हत्या के बारे में मार्मिक विचार रखते हुए स्वामी रामवेश ने कहा कि गो माता आज हर तरह का सितम झेल रही है। सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ सरकार को भी इस समस्या के बारे में सोचना चाहिए। इस अवसर पर बलवान सिंह रेढू, केवल सिंह जुलानी, दयानंद आर्य, मा. सतबीर आर्य, अश्वनी आर्य उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.