Move to Jagran APP

छेड़छाड़ की शिकायत के बाद शांति बाल आश्रम की चार किशोरियां भिवानी शिफ्ट

शांति बाल आश्रम में रहने वाली दो किशोरियों द्वारा आश्रम संचालक दिनेश शर्मा पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाने के बाद जिला बाल संरक्षण की टीम ने आश्रम को खाली करवा दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 08:59 PM (IST)
छेड़छाड़ की शिकायत के बाद शांति बाल आश्रम की चार किशोरियां भिवानी शिफ्ट
छेड़छाड़ की शिकायत के बाद शांति बाल आश्रम की चार किशोरियां भिवानी शिफ्ट

जेएनएन, जींद। डिफेंस कालोनी स्थित शांति बाल आश्रम में रहने वाली दो किशोरियों द्वारा आश्रम संचालक दिनेश शर्मा पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाने के बाद जिला बाल संरक्षण की टीम ने आश्रम को खाली करवा दिया। आश्रम में रह रहे ढाई माह के बच्चे, एक आठ वर्ष का लड़का और चार किशोरियों को भिवानी के बाल आश्रम में शिफ्ट करवा दिया गया है।

loksabha election banner

किशोरियों को भिवानी आश्रम के लिए तैयार करने के लिए जिला बाल संरक्षण की टीम ने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आश्रम में रहने वाले बच्चे शुरुआत में आश्रम को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद जिला बाल संरक्षण की टीम ने बच्चों के बीच में महिला काउंसलरों को छोड़ा। जहां पर बच्चों की करीब 18 घंटे तक बच्चों की काउंसलिंग की। जब सभी बच्चे अपनी मर्जी से दूसरे आश्रम में जाने के लिए तैयार हो गए।

बता दें, शांति बाल आश्रम के संचालक गांव पड़ाना निवासी दिनेश शर्मा को महिला थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया था। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने बताया कि 16 अगस्त रात को आश्रम में रहने वाली दो किशोरी पार्क में घूमते समय लापता हो गई थीं। इसके बाद आश्रम संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

17 अगस्त सुबह दोनों किशोरियां अदालत में पेश हुईं और बताया कि आश्रम संचालक दिनेश शर्मा उनके साथ छेड़छाड़ करता है। जब उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करता और भूखा रखने की धमकी देता था। 16 अगस्त की रात को जब उनको घुमाने के लिए पार्क में निकाला तो मौका पाकर वहां से निकलने के लिए कामयाब हो गई। शनिवार को आरोपित आश्रम संचालक को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।

बता दें शिकायतकर्ता किशोरी ने इसके पहले 14 जुलाई को निर्जन गांव में स्थित बाल कुंज आश्रम के संचालक राममेहर पर भी छेड़छाड़ करने के आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया था। बाल कुंज आश्रम का संचालक राममेहर को भी अदालत ने जेल भेज दिया गया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.