केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए महिलाओं ने शुरू किया पांच दिवसीय अभियान
जागरण संवाददाता, जींद : केरल बाढ़ ग्रस्त में पीड़ितों की सहायता के लिए पांच दिवसीय अभियान क
जागरण संवाददाता, जींद : केरल बाढ़ ग्रस्त में पीड़ितों की सहायता के लिए पांच दिवसीय अभियान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्नेहलता ने शुरू किया। यह अभियान 24 से 28 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान में उन्होंने शहर के रानी तालाब से शुरू होते हुए दिवान खाना मार्केट, पालिका बाजार, कपड़ा मार्केट, साड़ी मार्केट, बैंक रोड, रामराये गेट व शिव चौक से उन्होंने पीड़ितों के लिए चंदा, वस्त्र व जरूरत मंद सामान एकत्रित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को यह अभियान सब्जी मंडी, अनाज मंडी, पंजाबी बाजार, झांझ गेट, बैंड मार्केट में डोर टू डोर चलाया जाएगा। जिसमें कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष गायत्री देवी, पूनम चौहान, उर्मिला आशरी, बिमला सिवाच, सुशीला ठाकुर, रेखा भारद्वाज, रिया रंगा, मोनिका व सुमित्रा सहित अनेकों महिलाओं ने भाग लिया।