पांच नकाबपोश युवकों ने हथियारों के बल पर पशु व्यापारियों से 3.21 लाख लूटे
जागरण संवाददाता, जींद : सफीदों रोड के पास पशु डेयरी में सो रहे उत्तर प्रदेश के व्यापारियों से नकाबपोश युवक हथियारों के बल पर 3.21 लाख रुपए लूट कर ले गए। पुलिस के साथ पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी विरेंद्र खर्ब ने जायजा लेते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया। लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।

शामली जिले के गंगेरू गांव निवासी पशु व्यापारी नफीस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे आसपास के क्षेत्र में पशु खरीदते हैं और यहां जवाहर नगर में किराये पर डेयरी ली हुई है। बृहस्पतिवार रात को वे कुल 10 लोग डेयरी में सोए हुए थे। करीब रात साढ़े 12 बजे पांच नकाबपोश युवक अंदर घुस आए, जिनके पास हथियार थे। उन्होंने हथियार के बल पर उनकी जेबों से पैसे निकाल लिए। उनके पास कुल 3.21 लाख रुपये की राशि थी। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।