सरसों की कटाई के लिए परिवार के साथ लगे किसान
सरसों की कटाई का समय शुरू हो चुका है। मजदूरों की कमी किसानों को लॉकडाउन के चलते खल रही है। किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ सरसों की कटाई के लिए पहुंच रहे है। इन दिनों जिन खेतों में सरसों की बिजाई की थी वहां कटाई शुरू हो चुकी है।
संवाद सूत्र, उचाना : सरसों की कटाई का समय शुरू हो चुका है। मजदूरों की कमी किसानों को लॉकडाउन के चलते खल रही है। किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ सरसों की कटाई के लिए पहुंच रहे है। इन दिनों जिन खेतों में सरसों की बिजाई की थी वहां कटाई शुरू हो चुकी है। किसान कोरोना वायरस के चलते सरसों की कटाई में फिजिकल डिस्टेंसिग का पूरा ध्यान रख रहे हैं। बलराज, दलजीत, जगदीश, सतपाल ने कहा कि सरसों की कटाई अगर अब नहीं की तो उत्पादन कम हो जाएगा क्योंकि सरसों का झाड़ शुरू हो चुका है। लॉकडाउन के चलते मजदूरों का अभाव है क्योंकि प्रवासी मजदूर अब आ नहीं रहे है। सरसों का उत्पादन इस बार बेहतर होने की उम्मीद किसानों का है। वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुबह ही सरसों की कटाई के लिए खेत में चले जाते हैं।