आर्य स्कूल में बच्चों को दिखाई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक फिल्में
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रघुभूषण लाल गुप्ता ने एक सार्थक पहल करते हुए बच्चों के मनोरंजन व ज्ञान वर्धन के लिए एलईडी स्क्रीन पर फिल्म दिखाई गई। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को बाल फिल्म द जंगल बुक के माध्यम से बताया गया कि एक बच्चा अंजान परिस्थितियों में संघर्ष का मार्ग अपनाते हुए व बुराई से लड़ते हुए ही नहीं बल्कि उच्च आदर्शो का पालन करते हुए खूंखार से खूंखार जानवरों का भी मन जीत लेता है।
संवाद सूत्र, नरवाना : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रघुभूषण लाल गुप्ता ने एक सार्थक पहल करते हुए बच्चों के मनोरंजन व ज्ञान वर्धन के लिए एलईडी स्क्रीन पर फिल्म दिखाई गई। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को बाल फिल्म द जंगल बुक के माध्यम से बताया गया कि एक बच्चा अंजान परिस्थितियों में संघर्ष का मार्ग अपनाते हुए व बुराई से लड़ते हुए ही नहीं, बल्कि उच्च आदर्शो का पालन करते हुए खूंखार से खूंखार जानवरों का भी मन जीत लेता है। नौवीं से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों को तारे जमी पर, के माध्यम से एक अध्यापक व एक बच्चे का आत्मिक रिश्ता दिखाया गया है। इस मुहिम की प्रबंधक समिति के प्रधान अनिल आर्य, विवेक आर्य, अमोद कुमार, योगेंद्र पाल, इंद्रजीत आर्य, नरेश चंद्र, विजय आर्य और अश्वनी आर्य ने प्रशंसा की।