Move to Jagran APP

लॉकडाउन में जयभगवान व उसके बेटों तैयार किया पिडारा तीर्थ का थ्री डी नक्शा

गांव पांडू पिडारा निवासी जयभगवान व उसके बेटों ने महाभारतकालीन पांडू पिडारा तीर्थ का आधुनिक थ्री डी नक्शा बनाया है। जिसे लोगों में वितरित किया गया है। थ्री डी नक्शे के अनुसार तीर्थ के आधुनिकीकरण में लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च आएगा। जिसकी थ्री डी कॉपी जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों को भी भेजी गई ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 06:37 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 06:37 AM (IST)
लॉकडाउन में जयभगवान व उसके बेटों तैयार किया पिडारा तीर्थ का थ्री डी नक्शा
लॉकडाउन में जयभगवान व उसके बेटों तैयार किया पिडारा तीर्थ का थ्री डी नक्शा

जागरण संवाददाता, जींद : गांव पांडू पिडारा निवासी जयभगवान व उसके बेटों ने महाभारतकालीन पांडू पिडारा तीर्थ का आधुनिक थ्री डी नक्शा बनाया है। जिसे लोगों में वितरित किया गया है। थ्री डी नक्शे के अनुसार तीर्थ के आधुनिकीकरण में लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च आएगा। जिसकी थ्री डी कॉपी जिला प्रशासन, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों को भी भेजी गई है। बीजेपी विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने थ्री डी प्रपोजल को सीएम के सामने रखकर तीर्थ का विकास उसी तर्ज पर करवाने का आश्वासन दिया है। जयभगवान ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कालेज तथा स्कूलों की छुट्टी थी। उसके बड़े बेटे सुधीर को कंप्यूटर की अच्छी जानकारी है और छोटा बेटा सिविल इंजीनियरिग कर रहा है। इस खाली समय का सदुपयोग करते हुए उन्होंने अपने बेटों को पांडू पिडारा तीर्थ के आधुनिकीकरण का प्लान रखा। तीन महीने के बाद प्लान के मुताबिक तीर्थ का थ्री डी नक्शा तथा वीडियो तैयार हो गए। तीर्थ के चारों तरफ लेवलिग करके सीढि़यां बनाई जाए। ऊपर की सीढ़ी आठ से दस फुट चौड़ी बनाई जाए। आधुनिकीकरण के कार्य को एक साथ या तीन चरणों में पूरा किया जा सकता है। जयभगवान ने बताया कि नक्शे में उन्होंने वे सभी चीजें शामिल की हैं, जो पांडू पिडारा तीर्थ को न केवल आधुनिक बल्कि धार्मिक व पयर्टन रूप से भी ख्याति दिलाएगा। लोगों में थ्री डी नक्शा बांटने के पीछे एक मुहिम चलाकर उनके प्लान को सकारात्मक रूप दिलाना है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.