नेहरू कॉलोनी की नालियों में बह रहा गोबर, वार्ड के लोग परेशान
नेहरू कालोनी की गलियों में नालियों में भैंसों का गोबर बहता है जिसके चलते वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
संवाद सूत्र, जुलाना : नेहरू कालोनी की गलियों में नालियों में भैंसों का गोबर बहता है, जिसके चलते वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। वार्ड के लोगों ने कई प्रशासन और नगर पालिका को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। नेहरू कालोनी में दूध की डेयरियां बनी हुई हैं। इस कारण डेयरी मालिक अपनी भैंसों को जब भी नहलाते हैं तो सारा गोबर नालियों से बहा दिया जाता हैं। इससे नालियां भर जाती हैं और जब नगर पालिका कर्मचारी नालियों से गंदगी निकालते हैं तो गोबर को भी निकाल गली में ही डाल दिया जाता है। वार्ड 9 के नागेश कुमार, राजकुमार, अमरनाथ, जोनी, हरि प्रकाश ने मांग कि कि नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि वो वार्ड के लोगों की समस्या की तरफ ध्यान दें, ताकि वार्ड के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं हैं। अगर ऐसी बात हैं तो डेयरी मालिकों को गोबर नालियों में न बहाने के लिए कहा जाएगा। अगर उसके बावजूद दूध डेयरी मालिक नहीं मानते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अंजू, चेयरपर्सन नगरपालिका जुलाना।