डीएसपी जगत सिंह को किया सम्मानित
मेला मंडी में कोरोना काल में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीएसपी जगतसिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पूर्व मंडी प्रधान जियालाल गोयल की अगुआई में व्यापारियों द्वारा दिया गया।
संवाद सूत्र, नरवाना : मेला मंडी में कोरोना काल में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीएसपी जगतसिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पूर्व मंडी प्रधान जियालाल गोयल की अगुआई में व्यापारियों द्वारा दिया गया। इस दौरान शहर थाना प्रभारी मनीष सहारण, सदर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज पवन कुमार, पार्षद कैलाश सिगला, रोहताश सिगला, सुभाष सिगला मौजूद रहे। जियालाल गोयल ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन की पालना करवाने में जगत सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन का अहम योगदान रहा है, जिसके लिए व्यापारियों द्वारा उनको सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया। डीएसपी जगत सिंह का कहना था कि यह सब पब्लिक के सहयोग से ही संभव हो पाया है, इसमें अकेले पुलिस कुछ नहीं कर सकती थी। इस मौके पर नरेश आर्य, राजसिह नैन, सज्जन सिगंला, सुभाष गोयल, राजीव शर्मा, सतपाल मोर, जोरासिंह बडनपुर, जयदेव बंसल मण्डी प्रधान आदि मौजदू रहे।