विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बास्केटबॉल में डीएवी जींद की छात्राएं बनी विजेता

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Nov 2019 07:40 AM (IST)

डीएवी स्कूल में डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स-2019 के जोनल लेवल के खेलों के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण ...और पढ़ें

बास्केटबॉल में डीएवी जींद की छात्राएं बनी विजेता
बास्केटबॉल में डीएवी जींद की छात्राएं बनी विजेता

जागरण संवाददाता, जींद :

डीएवी स्कूल में डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स-2019 के जोनल लेवल के खेलों के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना संघर्ष, बिना मेहनत के ताज हासिल नहीं होता। ढूंढ ही लेते हैं अंधेरों में रोशनी, जुगनू किसी रोशनी का मोहताज नहीं होता। डॉ. मिढ़ा ने कहा कि सरकार भी खेल जगत में बच्चों को आगे बढ़ाने में अग्रणी है। इसलिए बच्चे खेलों में दमखम दिखाएं। मेहनत एक दिन उनको उस मुकाम तक अवश्य पहुंचाएगी। विधायक ने डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी के अनुभव की मिसाल की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसा व्यक्तित्व है, जो अपने नाम से सार्थक होता है। उनके मार्गदर्शन में डीएवी के बच्चे हर रोज ऊंचाइयों को छू रहे हैं। समारोह के अध्यक्ष डीएवी प्रबंधक समिति नई दिल्ली के उपप्रधान डॉ. रमेश आर्य ने भी डॉक्टर विद्यार्थी के अथक प्रयासों की सराहना की।

यह रहे परिणाम

बास्केटबॉल: लड़कों की टीम में डीएवी सिरसा प्रथम व पानीपत की टीम द्वितीय रही। लड़कियों में डीएवी जींद प्रथम व डीएवी पानीपत द्वितीय रही।

खो-खो: लड़कों व लड़कियों की टीम में ओएसडीएवी स्कूल कैथल प्रथम तथा एमएलएसडीएवी नारनौल द्वितीय रहा।

टेबल टेनिस: लड़कों की टीम में ओएसडीएवी स्कूल कैथल प्रथम व डीएवी फतेहाबाद द्वितीय रहा। लड़कियों में डीएवी फतेहाबाद प्रथम तथा डीएवी स्कूल थर्मल कॉलोनी पानीपत द्वितीय रहा।

चेस: डीएवी स्कूल फतेहाबाद प्रथम व कैथल द्वितीय रहा। लड़कियों में डीएवी स्कूल कैथल प्रथम व पुलिस स्कूल अंबाला द्वितीय रहा।

वालीबॉल: डीएवी कोसली प्रथम, चीका पुंडरी द्वितीय रहा। लड़कियों में डीएवी रादौर प्रथम, डीएवी स्कूल टोहाना द्वितीय रहा।

हैंडबॉल: लड़कों में डीएवी हिसार प्रथम तथा कुरुक्षेत्र द्वितीय रहा। लड़कियों में डीएवी कुरुक्षेत्र प्रथम तथा डीएवी रतिया द्वितीय रहा।

कबड्डी: डीएवी समालखा प्रथम व नारनौल द्वितीय रहा। लड़कियों में डीएवी समालखा प्रथम तथा जाखल मंडी द्वितीय रहा।

बैडमिटन: लड़कियों में डीएवी इस्माइलाबाद प्रथम, मुरलीधर डीएवी स्कूल अंबाला जोन द्वितीय रहा। लड़कियों में इस्माईलाबाद प्रथम तथा सेक्टर-7 चंडीगढ़ द्वितीय रहा।