बेटी का पहला जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया
सामाजिक संस्था जेसीज के मंडल निदेशक अशोक माटा ने अपनी बेटी हनिका का पहला जन्मदिन स्कूली बचों के साथ मनाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 08:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, सफीदों : सामाजिक संस्था जेसीज के मंडल निदेशक अशोक माटा ने अपनी बेटी हनिका का पहला जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया। जेसीज सदस्यों को साथ लेकर गांव रोजला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे और विद्यार्थियों में गर्म वस्त्र व जूतों का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व जेसीज अध्यक्ष संजीव शर्मा, हनिका के दादा जयदेव माटा, जेसीआइ सफीदों के प्रधान विनोद जैन, नवनिर्वाचित प्रधान गौरव थनई, जयदेव माटा, अशोक माटा, रवि थनई, विनोद कंसल, भारत भूषण माटा, मनीष गुप्ता, ललित थनई, अरुण कंसल, नरेंद्र बराड़, स्कूल मुख्याध्यापक भीम शर्मा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें