दक्ष प्रजापति महाराज ने मेहनत करना सिखाया : रामनिवास
संवाद सूत्र, नरवाना : दक्ष प्रजापति महाराज ने सबको मेहनत करना सिखाया। वे ऐसे युग पुरुष, मेहनतकश के मसीहा दक्ष प्रजापति महाराज को शत शत नमन करते हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 01:11 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 01:11 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : दक्ष प्रजापति महाराज ने सबको मेहनत करना सिखाया। वे ऐसे युग पुरुष, मेहनतकश के मसीहा दक्ष प्रजापति महाराज को शत शत नमन करते हैं। यह कहना है कांग्रेस नेता रामनिवास सुरजाखेड़ा का। वह दक्ष प्रजापति धर्मशाला के दूसरे स्थापना दिवस समारोह पर मुख्यातिथि के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने धर्मशाला के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर नप के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण गर्ग, प्रजापति समिति के संरक्षक राजू पार्षद, कृष्ण कोयल, मदन पाल, लहणाराम, बलबीर, सतपाल, धर्मराज, राजेंद्र, राजमल, तोता राम, चंद्रभान मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें