सर छोटूराम हाई स्कूल शामलो कलां में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
सर छोटूराम हाई स्कूल शामलो कलां में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पंजाबी हरियाणवी देशभक्ति व हिदी गानों पर धूम मचाई।
संवाद सूत्र, जुलाना : सर छोटूराम हाई स्कूल शामलो कलां में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पंजाबी, हरियाणवी, देशभक्ति व हिदी गानों पर धूम मचाई। नाटक के माध्यम से बच्चों ने पोलिथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामलो कलां गांव के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण मलिक ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर महिपाल ने की। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राखी, खुशी, ईशु, अन्नू, तमन्ना, प्रिया एवं अंजली को मुख्यातिथि व महिपाल द्वारा सम्मानित किया गया। महिपाल ने पोलिथिन नहीं प्रयोग करने के लिए और इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने लिए बच्चों को प्रेरित किया। महिपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की छुपी प्रतिभा का विकास होता है। आज समाज में देहज प्रथा, कन्या भ्रूणहत्या व नशे जैसी सामाजिक बुराईयां पनप रही हैं। इन बुराईयों को जड़ से खत्म करने के लिए युवा वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है। कृष्ण मलिक ने जीवन में कड़ी मेहनत करने सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।