समर्थन मूल्य का डेढ़ गुना मिले फसल का भाव : कंडेला
संवाद सूत्र, उचाना : भारतीय किसान यूनियन द्वारा बड़ौदा गांव से मोटरसाइकिल किसान जागरूक यात्रा शुरू की। इसकी भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव रामफल कंडेला ने रवाना किया। बृहस्पतिवार को हलके के सभी गांवों में तीन दिनों तक गांव में इस यात्रा के तहत भाकियू नेता किसानों की ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रामफल कंडेला ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान जागरूक यात्रा निकाली जा रही है।
संवाद सूत्र, उचाना : भारतीय किसान यूनियन द्वारा बड़ौदा गांव से मोटरसाइकिल किसान जागरूक यात्रा शुरू की। इसकी भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव रामफल कंडेला ने रवाना किया। बृहस्पतिवार को हलके के सभी गांवों में तीन दिनों तक गांव में इस यात्रा के तहत भाकियू नेता किसानों की ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रामफल कंडेला ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान जागरूक यात्रा निकाली जा रही है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मूल्य का डेढ़ गुणा रेट फसल का मिलना चाहिए। किसान को कर्ज मुक्त करने के लिए सरकार व्यवस्था करें। भाकियू हलका प्रधान सुरेंद्र श्योकंद ने कहा कि किसान हित की बात तो हर पार्टी सत्ता में आने से पहले करती है। सत्ता में आने के बाद किसानों को भूल जाती है। चुनाव के समय किसानों की याद आती है। किसानों से झूठे वायदे किए जाते है। अब किसान अपने हकों के लिए संगठित है। किसानों को कर्ज मुक्त करने के साथ-साथ जो समर्थन मूल्य फसल का घोषित होता उसका डेढ़ गुणा फसल का भाव होना चाहिए।