कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी का पुतला, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और विवादित बयान देने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हुडा मार्केट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और विवादित बयान देने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हुडा मार्केट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं। पांच राज्यों के बाद अब 2019 में पूरे देश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमनदीप ¨सह बेलरखा, अंकुर देशवाल, महासचिव गौरव ठाकुर, अमित हुड्डा, नरेंद्र गौतम, राहुल पिलानिया, राहुल मालिक, राहुल सैनी, सन्नी लोहाट आदि मौजूद रहे।