Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर अखिल भारतीय ¨हदू महासभा की एक नेता द्वारा गोली मारने के घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 12:06 AM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 12:06 AM (IST)
कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, जींद :

loksabha election banner

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर अखिल भारतीय ¨हदू महासभा की एक नेता द्वारा गोली मारने के घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मपाल कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बच्चों के खिलौना पिस्टल से गोली दागने वाली अखिल भारतीय ¨हदू महासभा की सचिव पूजा पांडे के साथ-साथ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कटारिया ने कहा कि जिसे पूरे देश के लोग राष्ट्रपिता मानते हैं, उसकी प्रतिमा पर भाजपा सरकार के संरक्षण में गोलियां दागी जाती हैं। यही नहीं, महासभा के लोग बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शौर्य दिवस मनाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत पुलिस की कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी है।

कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है। जिस दिन देश की बागडोर कांग्रेस ने संभाली, उसी दिन से महापुरुषों की प्रतिमाओं पर वार करने वालों के ठिकाने सलाखों के पीछे होंगे। इस मौके पर संदीप रधाना, जोगेंद्र कटारिया, मास्टर सुल्तान, डॉ. स्नेहलता, दया मोर, नरेश, रामनिवास तंवर, कृष्ण चाबरी, रामनिवास पाथरी, निक्का राम, निया¨सह, अनिल फोर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.