कांग्रेस नेत्री विद्यारानी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
महिला कांग्रेस की राज्य उपाध्यक्ष विद्यारानी दनौदा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव इस्माइलपुर दनौदा खुर्द व नरवाना शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया।
संवाद सूत्र, नरवाना : महिला कांग्रेस की राज्य उपाध्यक्ष विद्यारानी दनौदा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव इस्माइलपुर, दनौदा खुर्द व नरवाना शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्यकर्ता खूब मेहनत करें, क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। विद्यारानी ने कहा कि समय की मांग है कि हम सभी भाजपा के घमंड को चूर करने के लिए एक हो जाएं और इस ड्रामेबाज सरकार को चलता करें। इसके लिए हमें जनता का सहयोग लेने के लिए घर-घर जाना होगा और सभी को साथ लेकर चलना होगा।