प्रदेश में आने वाला समय जजपा का होगा : निशान सिंह
निशान सिंह ने कहा कि भाजपा अब बार-बार 75 पार का नारा दे रही है जबकि 2004 के अंदर फील गुड मार्निग का नारा दिया था।
संवाद सूत्र, नरवाना : जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह ने जन चौपाल के अंतर्गत विधानसभा नरवाना के गांव डिडोली, हंसडैहर, दातासिंह वाला, पदार्थ खेड़ा, रेवर, गढ़ी, पीपलथा, नारायणगढ़, ढाबी टेक सिंह, रसीदां आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान कई लोगों ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर जननायक जनता पार्टी में आस्था जताई।
निशान सिंह ने कहा कि भाजपा अब बार-बार 75 पार का नारा दे रही है, जबकि 2004 के अंदर फील गुड मार्निग का नारा दिया था। इस अवसर पर विधायक पिरथी नंबरदार, सतबीर उझाना, मियां सिंह सिहाग, बिट्टू नैन, अमर लोहचब, प्रदीप बूरा, डॉ. प्रदीप नैन, सूबे सिंह धतरवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप