400 मीटर दौड़ में काफी प्रथम
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहिरका के खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 07:39 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 07:39 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहिरका के खिलाड़ियों ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 14 आयु वर्ग में कबड्डी में दूसरा स्थान, 400 मीटर दौड़ में छात्रा काफी ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ में वंशिका ने प्रथम व काफी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर 14 क्रिकेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 क्रिकेट में दूसरा स्थान हासिल किया। शनिवार को स्कूल प्रबंधक वजीर सिंह ढांडा, प्राचार्य सुधा शर्मा ने खिलाड़ियों ने सम्मानित किया। कोच विकास रेढू, साहिल रेढू, कर्मबीर, मीना को बधाई दी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें