सीएम मांगें महिला समाज से माफी : मूर्ति मलिक
महिला कांग्रेस की जिला प्रधान मूर्ति मलिक ने प्रदेश में हो रहे दुष्कर्म पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिए गए बयान की कड़ी ¨नदा की है। समस्त समाज से माफी मांगने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने माफी नहीं मांगी तो महिलाएं सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगी।
जागरण संवाददाता, जींद : महिला कांग्रेस की जिला प्रधान मूर्ति मलिक ने प्रदेश में हो रहे दुष्कर्म पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिए गए बयान की कड़ी ¨नदा की है। समस्त समाज से माफी मांगने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने माफी नहीं मांगी तो महिलाएं सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगी।
मूर्ति मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के बारे में गलत भाषा और टिप्पणी का प्रयोग किया है, उससे महिला समाज की बेइज्जती हुई है। सभी महिलाएं इस प्रकार के बयान पर आहत हैं और मनोहर लाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिये बड़ी-बड़ी बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में दिन-रात बढ़ोतरी हुई है। भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश और देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, जिसकी दोषी भाजपा सरकार है।