चहेतों डॉक्टरों को लाभकारी सीटों पर बैठाता सिविल सर्जन : दलाल
जागरण संवाददाता, जींद : नागरिक अस्पताल के बाहर चल रहे सर्व कर्मचारी संघ के धरने के 36वें
जागरण संवाददाता, जींद : नागरिक अस्पताल के बाहर चल रहे सर्व कर्मचारी संघ के धरने के 36वें दिन की अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज डिपो जींद प्रधान महीपाल ने की। इस अवसर पर संघ जिला प्रधान रामफल दलाल ने कहा कि सिविल सर्जन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी होते हुए भी अपने चहेते चिकित्सकों को मरीज देखने के बजाय लाभकारी सीटों पर बैठा रखा है। कोई कर्मचारी इनके खिलाफ बोलता है तो उसको प्रताड़ित करता है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर जिला सचिव राजेंद्र सैनी, रोडवेज से सुशील कुमार, शिव कुमार, राजेंद्र शर्मा, वजीर शर्मा, महा ¨सह भूरणिया, भाल ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, प्रदीप शर्मा, रोहतास व जयपाल मौजूद रहे।