यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चे कहीं इंटरनेट मीडिया की दुनिया में न खो जाएं : अनिल मलिक
बड़े-बुजुर्गों के माध्यम से किस्से-कहानियों के जरिये चली आ रही पारंपरिक शिक्षा प्रणाली तथा प्रौद्योगिकी के तकनीकी दौर में माता-पिता ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, सफीदों : बड़े-बुजुर्गों के माध्यम से किस्से-कहानियों के जरिये चली आ रही पारंपरिक शिक्षा प्रणाली तथा प्रौद्योगिकी के तकनीकी दौर में माता-पिता कहीं न कहीं खुद को दोराहे पर खड़ा महसूस कर रहे हैं। उनके मन में बहुत से सवाल भी चल रहे हैं कि बच्चों को पूरी आजादी दें और नैसर्गिक रूप से बढ़ने दें। उनका पालन-पोषण होता रहे या फिर पूरी निगरानी और नियंत्रण में रखें ताकि वह इस प्रतिस्पर्धा के दौर में टिके रह सकें।
यह बात गांव रामपुरा स्थित न्यू बीएसएम स्कूल में मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने कही। उन्होंने कहा कि नि:संदेह माता-पिता की जिम्मेदारी बच्चों के जीवन को बेहतर तरीके से संभालने, संबल देने और उनकी सुरक्षा करने की है। पारिवारिक संस्था बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करें तो भविष्य जीवन की बेहतरी संभव है। ऐसा सहज, शांत, शालीन, मित्रवत पारिवारिक माहौल तैयार करें कि बच्चा हमेशा आपसे बातचीत को तत्पर रहें व मन की बातें साझा करता रहे। आप बच्चों को अपने अंदर की कमजोरियां, बुराइयां, नकारात्मकता, ईष्र्या, निराशा और हताशा से लड़ना सिखाएं। बच्चों को ऐसा वातावरण दें, जिसमें बच्चों को सम्मान, स्वीकृति, प्रोत्साहन, प्रेरणा, प्रशंसा मिले, क्योंकि बच्चे गीली मिट्टी के समान हैं, उन्हें चाहे जैसा रूप दे सकते हैं। मौके पर स्कूल निदेशक अरुण खर्ब, प्रिसिपल अनिल खर्ब, समाजसेवी विश्वदीप व प्रवीण मौजूद थे। स्वयंसेवकों ने सीखा आग पर काबू पाना
संवाद सूत्र, सफीदों : उपमंडल के गांव सिघपुरा में सात दिवसीय एनएसएस कैंप के तीसरे दिन पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों को योग, जीवन मूल्य और आग लगने पर इस पर काबू पाने के तरीकों से अवगत करवाया गया। कैंप के पहले सत्र की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता ईश्वर आर्य ने शिरकत की। ईश्वर आर्य ने कहा कि आज मानव अपने जीवन मूल्यों को भूलता जा रहा है। इसके कारण संसार में अनेक प्रकार की विकृतियां उत्पन्न हो रही हैं। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों को आग लगने पर इस पर किस तरह से काबू पाया जा सकता है, इस बारे जागरूक किया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र दहिया ने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का डेमो स्वयंसेवकों को दिखाया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी रजत, डा. जयविद्र शास्त्री व पिकी देवी मौजूद थे।