Move to Jagran APP

भारत को जानो प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने लिया भाग

भारत विकास परिषद जयंती शाखा की ओर से शुक्रवार को दालमवाला पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 10:35 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:39 AM (IST)
भारत को जानो प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने लिया भाग
भारत को जानो प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने लिया भाग

जागरण संवाददाता, जींद : भारत विकास परिषद जयंती शाखा की ओर से शुक्रवार को दालमवाला पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 600 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित गर्ग, पूर्व प्रधान प्रवीण जिदल, संरक्षक अशोक सिघल, राहुल बंसल, सोमनाथ गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अध्यक्ष अमित गर्ग ने बताया कि जींद के अलग अलग स्कूलों में अलग अलग समय पर ये प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उसके बाद जींद लेवल पर यह परीक्षा 20 अक्टूबर को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पिछले कईं दिनों से इस प्रतियोगिता की तैयारियां की जा रही थी। संस्था के सदस्य आशीष सिगला, राजेश गर्ग, मुकेश शर्मा, अशोक सिगला, मुकेश मित्तल, दिनेश गर्ग, अनिष बंसल, प्रवीण जिदल, संजय वर्मा, पवन गर्ग, राजेश गर्ग, सुभाष जिदल, तरूण गर्ग, मेघा सिगला, मिठन लाल, दर्शन गर्ग, राहुल बंसल मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.