नाइट डोमिनेशन में की 1717 वाहनों की चेकिग
नाका लगाकर आने जाने वाले 435 दुपहिया वाहनों 565 चार पहिया 326 लाइट व्हीकल और 390 हेवी व्हीकल की जांच की।
जागरण संवाददाता, जींद : डीआइजी अश्विन शैणवी के दिशा-निर्देशों पर वीरवार रात 10 बजे से सुबह 4 तक नाइट डोमिनेशन के तहत जिले की 80 प्रतिशत पुलिस फोर्स ने सड़कों पर उतर वाहनों की जांच की। इस दौरान डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, अधिकारी व कर्मचारियों ने छोटे-बड़े 1717 वाहनों की चेकिग की। नाका लगाकर आने जाने वाले 435 दुपहिया वाहनों, 565 चार पहिया, 326 लाइट व्हीकल और 390 हेवी व्हीकल की जांच की। पुलिस फोर्स में राइडर्स, पैदल गश्त फोर्स ने भी रात्रि चेकिग अभियान चलाया। डीआइजी अश्विन शैणवी ने बताया कि नाइट डोमिनेशन में विशेष चेकिग अभियान चलाया जाता है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुड़दंगबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ भी विशेष अभियान होता है। अभियान के समय आपराधिक व असामाजिक तत्वों में इस बात का भय बनता है कि वह कोई गलत काम न करें।