चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय 28-5 से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय को दी मात
जागरण संवाददाता, जींद : सीआरएसयू में चल रही चार दिवसीय नॉर्थ जोन अंतर विश्व विद्यालय महिला है
जागरण संवाददाता, जींद : सीआरएसयू में चल रही चार दिवसीय नॉर्थ जोन अंतर विश्व विद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में पहला मैच चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के बीच पहला मैच हुआ। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय ने मैच 28-5 अंक के अंतर से जीता। वहीं दूसरे मैच में सीआरएसयू जींद ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड को 21-5 से हराया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच हुए मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम 13 अंक के साथ विजयी बनी। छठा मैच सीआरएसयू जींद ओर एसजीजीएसडब्लू विश्वविद्यालय फतेहगढ़ साहिब पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें फतेहगढ़ साहिब पंजाब के मैच में न पहुंचने पर सीआरएसयू को विजयी घोषित किया गया। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार और सीसीएस विश्वविद्यालय मेरठ के बीच हुए मैच में जंभेश्वर विश्वविद्यालय की टीम 20 अंक हासिल कर विजयी बनी। चौथा मैच कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच मैच हुआ। जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 13 अंक प्राप्त कर विजयी बना। पांचवें मैच में जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार ने आरएमएल अवधपुरी फैजाबाद उत्तर प्रदेश को 29 अंक प्राप्त कर हराया। प्रतियोगीता के दौरान अकादमिक अफेयर्स डीन प्रोफेसर संजय कुमार ¨सह ने शिरकत की।