हमला करने पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज
गांव ईक्कस में दंपती द्वारा एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:05 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : गांव ईक्कस में दंपती द्वारा एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ईक्कस गांव के रोहताश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर को सुबह वह अपने किसी काम से गांव गया हुआ था। उसी दौरान गांव के ही कर्मबीर और उसकी पत्नी रोशनी ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कर्मबीर और उसकी पत्नी पर के खिलाफ हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें