दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर प्रेमी दिखा तो छोड़ दिया दूल्हे का हाथ
एक दुल्हन पति के साथ ससुराल आ रही थी। इसी दौरान उसे रेलवे स्टेशन पर प्रेमी दिखा तो वह दूल्हे का साथ छोड़कर उसके साथ चली गई।
जेएनएन, देवरिया/जींद। हरियाणा के जींद निवासी युवक की शादी देवरिया में तय हुई। दोनों ने सात फेरे भी ले लिए, लेकिन बरात घर जाने के लिए दुल्हन को लेकर जब रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां अचानक दुल्हन का प्रेमी आ पहुंचा। उसे देखते ही दुल्हन दूल्हे को दगा देते हुए उसके पास चली गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।
देवरही मंदिर में शनिवा को विवाह की रस्में हुई। युवती ने हरियाणा से आए वर करन के साथ मंदिर परिसर में ही सात फेरे लिया। पूरी रात बरातियों की गांव के लोगों व दुल्हन के परिजनों ने आवभगत भी की। रविवार की सुबह दुल्हन अपने पति के साथ विदा हुई।
यह भी पढ़ें: पिता के ड्यूटी जाते ही युवक नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म
दुल्हन रेलवे स्टेशन पर हरियाणा जाने के लिए पति व ससुरालियों के साथ पहुंची। इसी बीच, दुल्हन का प्रेमी भी वहां आ गया। उसे देखते ही युवती पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंच गई। थोड़ी देर बात करने के बाद दोनों कोतवाली थाने पहुंच गए। युवती ने कोतवाल से कहा कि उसकी जबरदस्ती शादी कराई गई है। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
यह भी पढ़ें: महिला ने घर बुलाकर 14 साल की लड़की का कराया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज
इस घटनाक्रम के बाद हरियाणा से आए पति व ससुराली उसे छोड़कर वापस हरियाणा लौट आए। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की इस युवती की बड़ी बहन की शादी गोरखपुर के झगहा निवासी एक व्यक्ति से हुई है। बहन के देवर से युवती का प्रेम हो गया।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: पत्नी की मौत के बाद नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म
दोनों ने शादी करने के लिए कई बार परिजनों से कहा, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं हुए। उन्होंने उसकी शादी हरियाणा के जींद के रहने वाले करन से तय कर दी। कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने कहा कि युवती पति को छोड़कर चली आई है। पुलिस दोनों के परिजनों से बात कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।