Move to Jagran APP

फिर से ब्लॉक समिति प्रधान बनीं अंजू देवी, पर्ची डालकर हुआ फैसला

बीडीपीओ कार्यालय में ब्लॉक समिति के प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ। प्रधान पद के लिए महिला उम्मीदार जगमती और पूर्व प्रधान अंजू देवी को 13-13 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों की सहमति से प्रधान पद के लिए पर्ची डाली गई। पर्ची से अंजू देवी फिर से ब्लॉक समिति की प्रधान बन गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 06:37 AM (IST)
फिर से ब्लॉक समिति प्रधान बनीं अंजू देवी, पर्ची डालकर हुआ फैसला
फिर से ब्लॉक समिति प्रधान बनीं अंजू देवी, पर्ची डालकर हुआ फैसला

संवाद सूत्र, जुलाना : बीडीपीओ कार्यालय में ब्लॉक समिति के प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ। प्रधान पद के लिए महिला उम्मीदार जगमती और पूर्व प्रधान अंजू देवी को 13-13 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों की सहमति से प्रधान पद के लिए पर्ची डाली गई। पर्ची से अंजू देवी फिर से ब्लॉक समिति की प्रधान बन गई। बैठक की अध्यक्ष जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कौथ ने की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जुलाना के तहसीलदार शिव कुमार थे। चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पांच महिला पुलिसकर्मी और 10 जवान सहित जुलाना थाना प्रभारी रामतीर्थ मौजूद थे। 11 बजे तक नौ पंचायत समिति सदस्य पहुंच गए थे। साढ़े 11 बजे जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कौथ पहुंचे। 12 बजे तक सभी पंचायत सदस्य बीडीपीओ कार्यालय में पहुंच गए। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रधान पद के लिए शुरू की गई। चुनाव में सभी 26 ब्लॉक समिति सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। इसके बाद मतों की गिनती की गई। प्रधान के पद के लिए उम्मीदवार वार्ड 20 से जगमती को 13 और पूर्व प्रधान अंजू देवी को भी 13 वेट मिले। मुकाबला बराबर का रहने पर दोनों उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए पर्ची डालने पर सहमत हो गए। इसके बाद एक बक्से में दोनों के नाम की पर्ची डाली गई। एबीपीओ नेहा से दोनों उम्मीदवारों ने आपसी सहमति से बक्से से पर्ची उठवाई। जब नेहा ने पर्ची उठाई तो पर्ची पर अंजू देवी का नाम लिखा हुआ था। इस एक घंटे की प्रकिया से अंजू देवी फिर से प्रधान बन गई। ब्लॉक समिति प्रधान के लिए चुनाव ईवीएम से कराया गया।

loksabha election banner

-----

सभी वार्डो का एक सम्मान रूप से विकास कराया जाएगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। उनका एक टारगेट होगा केवल क्षेत्र का विकास कराना। जो जिम्मेदारी उसे मिले है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी।

अंजू देवी, प्रधान, ब्लॉक समिति

-------------

ब्लॉक समिति प्रधान पद के लिए बीडीपीओ कार्यालय में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार थे। दोनों को 13-13 वोट मिले। दोनों ने आपसी सहमति से प्रधान पद के लिए पर्ची डालने का फैसला लिया। पर्ची से अंजू देवी प्रधान बन गई।

शिव कुमार, तहसीलदार जुलाना एवं ड्यूटि मजिस्ट्रेट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.