Move to Jagran APP

राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी..

संवाद सूत्र उचाना लाला प्रभुदयाल चौधरी धर्मशाला में भगवान कृष्ण का छटी उत्सव मनाया गया। इसक

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM (IST)
राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी..
राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी..

संवाद सूत्र, उचाना : लाला प्रभुदयाल चौधरी धर्मशाला में भगवान कृष्ण का छटी उत्सव मनाया गया। इसका आयोजन प्राचीन श्री राधे कृष्ण मंदिर लाला प्रभु दयाल चौधरी धमरर्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया। मंदिर पुजारी पंडित सत्यनारायण शांडिल्य ने भगवान कृष्ण के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भगवान कृष्ण के गीतों माहौल को भक्तिमय बना दिया। छटी उत्सव में शहर के विभिन्न कालोनियों से श्रद्धालु पहुंचे। देर तक चले इस कार्यक्रम में भगवान के गीतों पर श्रद्धालु झूमे। राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी, मन मैं बस गई श्याम मुरलिया, छोटी-छोटी गैय्या, छोटे-छोटे ग्वाल सहित विभिन्न भगवान कृष्ण के गीतों पर श्रद्धालु झूमे। भारतेंदू शास्त्री ने भी भगवान कृष्ण के गीतों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। छटी पर्व के उत्वस में कृष्ण रंग में श्रद्धालु रंगे नजर आए।

loksabha election banner

सातवें गणपति उत्सव के लिए भागवत कथा एक से

संवाद सूत्र, नरवाना : श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में सातवें गणपति उत्सव के उपलक्ष में एक से सात सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रधान कैलाश सिगला व संयोजक विनोद मंगला ने कि कथा का वाचन हुडा ग्राउंड में वृंदावन से पधारे अंतररष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता आचार्य राजेंद्र महाराज करेंगे। जिसके लिए 31 अगस्त को सायं चार बजे बाबा गैबी साहब मंदिर से हुडा ग्राउंड तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा समापन पर सात सितंबर को बाहर से आई पार्टी द्वारा डांडिया खेला जाएगा। आठ सितंबर को सुबह विशाल भंडारे का आयोजन होगा और उसी दिन बाद दोपहर दो बजे गणपति विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने शहर वासियों से इस उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की, ताकि वे गणपति महाराज की कृपा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर नरेश जैन, जयपाल बंसल, देवीराम गर्ग, पवन मित्तल, दीपांशु गर्ग, ऋषिपाल गुप्ता, दीपक सिगला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.