Move to Jagran APP

खराब कानून व्यवस्था व्यापारियों के लिए घातक, टोल में छूट मिले : बुवानीवाला

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि प्रदेश में आये दिन हो रही घटनाओं व खराब होती कानून व्यवस्था की स्थिति व्यापारियों के लिए घातक है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे। उनसे व्यापारियों के साथ हो रही वारदातों के बारे में अवगत कराया था। वह शनिवार रात अर्बन एस्टेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संगठन के जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 10:34 PM (IST)
खराब कानून व्यवस्था व्यापारियों के लिए घातक, टोल में छूट मिले : बुवानीवाला
खराब कानून व्यवस्था व्यापारियों के लिए घातक, टोल में छूट मिले : बुवानीवाला

जागरण संवाददाता, जींद:

loksabha election banner

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि प्रदेश में आये दिन हो रही घटनाओं व खराब होती कानून व्यवस्था की स्थिति व्यापारियों के लिए घातक है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे। उनसे व्यापारियों के साथ हो रही वारदातों के बारे में अवगत कराया था। वह शनिवार रात अर्बन एस्टेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संगठन के जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि संगठन व्यापारियों के लिए धरातल पर कार्य करते हुए उनके हकों के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदेश के व्यापारियों के बीच जाकर उनकी जायज मांगों व जरूरतों के बारे में चर्चा कर सरकार के नुमाइंदों के जरिये उन्हें पूरा करवाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी जल्द मिलेंगे। उनसे मांग की जाएगी कि व्यापारी सरकार के लिए टैक्स कलेक्टर की भूमिका निभाता है, उसे टोल में छूट दी जाए। व्यापारी को टैक्स कलेकशन के बदले कुछ मानदेय देने की मांग करेंगे ताकि व्यापारी को सम्मान मिले और देश में टैक्स कलेकशन भी बढ़े।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने व्यापार मंडल जींद को संगठन का रोल माडल बताते हुए कहा कि जल्द ही संगठन का एप बनाएंगे, जिसके जरिये हर व्यापारी दुकान पर बैठकर ही संगठन से खुद को जोड़ सकेगा। डंग ने कहा कि कोई भी व्यापारी साथी किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ेगा तो खुलकर उसकी मदद करेंगे। जिला प्रधान ऋषभ जैन व नगर प्रधान अनिल अग्रवाल ने मंच से ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की व नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यक्रम का संचालन राजू लखीना ने किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश भारद्वाज, अशोक गुलाटी, सुनील वशिष्ठ, मनोज अरोड़ा, जय भगवान सिगला, महेंदर मंगला, जितेंद्र गर्ग, बीएस गर्ग, राजेश मक्कड़, प्रवीण धींगड़ा, गौरव गुम्बर, अवतार कुमरा, बलजीत रेढू, अनिल मंगला, कश्मीरी रेवड़ी, सुरेश सैनी, श्याम सुंदर गोयल, संजय वर्मा, सुरेंदर धवन, सुरेश सैनी, विजय बंसल, जितेंद्र जैन जुलाना से रमेश जिदल व उनकी टीम, नरवाना से सतीश सिगला व उनकी टीम सफीदों से अमन जैन, महाबीर मित्तल समेत बैठक में बुलाए गए सभी 30 संगठनों से पांच-पांच पदाधिकारी उपस्थित रहे। बीएस गर्ग उपप्रधान, सुनील वशिष्ठ महासचिव

संगठन की जिला कार्यकारिणी में अशोक गुलाटी को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया। जींद से बीएस गर्ग व महेंदर मंगला, सफीदों से राकेश गोयल, जुलाना से कपिल वर्मा, नरवाना से विकास गर्ग को उपप्रधान बनाया गया। सुनील वशिष्ठ को महासचिव, संजय वर्मा को मुख्य सलाहकार, जितेंद्र गर्ग को कैशियर, सफीदों के अमन जैन को संगठन प्रचारक की जिम्मेदारी दी। सचिव पद पर जींद से मनोज असीजा, नरवाना से हरीश कुमार, जुलाना से अनिल तायल, सफीदों से संजय मित्तल व महासचिव पद पर जींद से अजय सिगला व विशाल नागपाल, जुलाना से मुकेश सिगला, नरवाना से सुशील बंसल को नियुक्त किया। नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव पद पर राजेश गोयल व मुख्य सलाहकार बलजीत रेढू और प्रबंधक की जिम्मेदारी प्रवीण धींगड़ा को दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.