आखिर प्रशासन ने गैबी साहब मंदिर के पास फैली गंदगी को उठाया
शहर के मुख्य धार्मिक स्थल गैबी साहब मंदिर के पास गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ था और प्रशासन इसकी ओर आंख मूंदे बैठा था। दैनिक जागरण के पाठक प्रवीण गोयल ने पब्लिक रिपोर्टर कॉलम के माध्यम से इस समस्या को प्रमुख तौर से उठाया था, जो 29 अक्टूबर को छापा गया था
संवाद सूत्र, नरवाना : शहर के मुख्य धार्मिक स्थल गैबी साहब मंदिर के पास गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ था और प्रशासन इसकी ओर आंख मूंदे बैठा था। दैनिक जागरण के पाठक प्रवीण गोयल ने पब्लिक रिपोर्टर कॉलम के माध्यम से इस समस्या को प्रमुख तौर से उठाया था, जो 29 अक्टूबर को छापा गया था। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए गैबी साहब मंदिर के गेट के आगे इस गंदगी को उठा दिया है। जिसके लिए समाजसेवी प्रवीण गोयल, हरचरण ¨सह, सनी बत्रा, रजत आदि ने दैनिक जागरण का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि प्रशासन लोगों की समस्याओं पर समय रहते कार्रवाई करे।