एसोसिएशन ने थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को किया सम्मानित
संवाद सूत्र, उचाना : पुरानी मंडी में कार्यक्रम आयोजित करके दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन द्वार
संवाद सूत्र, उचाना : पुरानी मंडी में कार्यक्रम आयोजित करके दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन द्वारा थाना प्रभारी मंदीप कुमार, चौकी इंचार्ज महेंद्र ¨सह को सम्मानित किया। बीते महीने मंडी से चोरी हुई धान की बोरियों को चोरी करने वालों को पता करके पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। आढ़ती कई महीनों से धान की बोरी चोरी होने से परेशान थे।
एसोसिएशन प्रधान बलराज श्योकंद ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा आढ़ती ईश्वर द्वारा दी गई शिकायत के कुछ दिन बाद ही धान की बोरी चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसोसिएशन द्वारा थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को सम्मानित किया गया। महेंद्र ¨सह ने कहा कि आढ़तियों को चाहिए कि वो मंडी में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो उसके बारे में जानकारी तुरंत दे। इस मौके पर ओमदत्त शर्मा डाहोला, भूरिया, रामनिवास कर¨सधु, वीरेंद्र संदलान, सतपाल, भूप खटकड़, संदीप चौधरी, विक्की, लीला, रमेश गर्ग, रणधीर फौजी, सतपाल, साधु शर्मा, जवसंत मौजूद रहे।