Move to Jagran APP

अश्विनी शेणवी होंगे जींद के एसपी, डॉ. अरुण नेहरा का सिरसा तबादला

प्रदेश सरकार ने जींद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण ¨सह नेहरा का सिरसा तबादला कर दिया है। उनकी जगह आईपीएस अश्विनी शेणवी जींद के नए एसपी होंगे। शुक्रवार दोपहर बाद प्रदेश सरकार ने यह आदेश जारी किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 01:43 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 01:43 AM (IST)
अश्विनी शेणवी होंगे जींद के एसपी, डॉ. अरुण नेहरा का सिरसा तबादला
अश्विनी शेणवी होंगे जींद के एसपी, डॉ. अरुण नेहरा का सिरसा तबादला

जागरण संवाददाता, जींद

loksabha election banner

प्रदेश सरकार ने जींद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण ¨सह नेहरा का सिरसा तबादला कर दिया है। उनकी जगह आईपीएस अश्विनी शेणवी जींद के नए एसपी होंगे। शुक्रवार दोपहर बाद प्रदेश सरकार ने यह आदेश जारी किए। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले 36 वर्षीय शेणवी वर्ष 2006 बैच के आईपीएस हैं। अभी वह पंचकूला स्टेट क्राइम ब्रांच में एसपी थे। सिरसा भेजे गए डॉ. अरुण नेहरा ने अगस्त 2016 में जींद में एसएसपी का कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल काफी सफल रहा और उन्होंने जिले में बड़े बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा। उनके कार्यकाल में बड़ी संख्या में अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा। बड़ी वारदातों को भी बहुत कम समय में सुलझाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.