ओलंपियाड फाउंडेशन साइंस प्रतियोगिता में आर्य स्कूल ने जीते 8 पदक
नेशनल साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा पिछले साल नवंबर में साइंस की लिखित प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें आर्य स्कूल के 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों ने चार स्वर्ण दो रजत व दो कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय में इन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
संवाद सूत्र, नरवाना : नेशनल साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा पिछले साल नवंबर में साइंस की लिखित प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें आर्य स्कूल के 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों ने चार स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय में इन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने बताया कि मेहनत के बल पर ये उपलब्धि हासिल कर सके हैं। प्राचार्य ने छात्रों की उपलब्धि का श्रेय छात्रों के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन करने वाले प्राध्यापकों बृजेश बंसल, अमित ¨सगला, रवि शर्मा व नितिन गर्ग को दिया।