साइंस मॉडल एग्जिबिशन में आर्य स्कूल के दो मॉडल रहे अव्वल
संवाद सूत्र, नरवाना : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 46वीं जवाहर लाल नेहरू साइंस मॉड
संवाद सूत्र, नरवाना : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 46वीं जवाहर लाल नेहरू साइंस मॉडल एग्जिबिशन ब्लॉक स्तर पर कराई गई। इसमें आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम प्रभारी बृजेश ने बताया कि 6 थीम पर 100 मॉडल थे। जिसमें स्कूल के छात्रों ने 3 थीम पर अपने मॉडल तैयार किए। प्राचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने बताया कि मॉडल वॉटर प्योरीफिकेशन सीवरेज वेस्ट थीम पर छात्र गौरव ने बनाकर प्रथम व ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन थीम पर छात्र राम सेवक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्रबंधक समिति प्रधान अनिल आर्य, विवेक आर्य, अमोद कुमार, योगेंद्र पाल, इंद्रजीत आर्य, नरेश चंद्र, विजय आर्य व अर्श्वनी आर्य ने बधाई दी।