राष्ट्रीय तीरंदाजी में अंश ने जीता स्वर्ण पदक
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के छात्र अंश ने भी अंडर-10 से 12 आयु वर्ग में भाग लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 06:40 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:40 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : उत्तर प्रदेश के आगरा में फील्ड आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के छात्र अंश ने भी अंडर-10 से 12 आयु वर्ग में भाग लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. रविद्र कौशिक ने अंश का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह आगामी प्रतियोगिताओं में भी पदक लाकर स्कूल का नाम रोशन करेगा। प्राचार्य व वाइस चेयरमैन सुशील कौशिक ने स्कूल पहुंचने पर अंश को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें