अंजलि ने ग्लोबल वार्मिग पर बनाया सबसे अच्छा मॉडल
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत साइंस क्लब की ओर से विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या हिमानी शर्मा ने किया।
संवाद सूत्र, नरवाना : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत साइंस क्लब की ओर से विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या हिमानी शर्मा ने किया। साइंस क्लब के नोडल अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि मॉडल प्रतियोगिता में 37 मॉडल प्रदर्शित किए गये, जिसमें छात्रा अंजली के ग्लोबल वार्मिंग पर बने मॉडल ने प्रथम स्थान हासिल किया, तो तनु व मोनू के मॉडल ने द्वितीय तथा नेहा व सुजाता के मॉडल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा मिनी एसी, सोलर इरिगेशन, साइंस ट्रिक्स, पेंसिल मॉडल, स्टैथोस्कोप, वोलकैनो के मॉडल सराहनीय रहे। प्राध्यापिका शशी बाला एवं कविता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप