सफीदों से सभी शक्ति केंद्र प्रमुख और पालक जाएंगे रोहतक : रजाना
रजाना ने बताया कि जिला जींद को एनसीआर में लाने का काम देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया। जींद जिले को सात नेशनल हाईवे से जोड़ा गया। जींद से पानीपत की रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया।
जागरण संवाददाता, जींद : भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को रोहतक की अनाज मंडी में सुबह प्रदेश के सभी प्रमुख और पालकों की बैठक लेंगे। इसमें सफीदों क्षेत्र से सभी प्रमुख और पालक भाग लेंगे। शुक्रवार को इसी सिलसिले में पिल्लूखेड़ा में मंडल अध्यक्ष सुंदर देशवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर संचार मंत्रालय के सदस्य और युवा भाजपा नेता जसमेर रजाना पहुंचे।
रजाना ने बताया कि जिला जींद को एनसीआर में लाने का काम देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया। जींद जिले को सात नेशनल हाईवे से जोड़ा गया। जींद से पानीपत की रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया। बैठक में राजबीर रोहिला, सतप्रकाश, महेंद्र, रमेश कौशिक, मुकेश, धर्मबीर, दलबीर, राजेश मौजूद रहे।