सड़क हादसे में बाल-बाल बचे अजय चौटाला, नरवाना से जींद जाते समय हुई दुर्घटना
जननायक जनता पार्टी के नेता व सांसद दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वह जिस गाड़ी में जा रहे थे उसका एक पहिया नरवाना के पास खुल गया।
जींद, जेएनएन। सांसद दुष्यंत चौटाला के पिता और जननायक जनता पार्टी के संस्थापक अजय चौटाला आज एक हादसे का शिकार हाेते-होते बच गए। वह जिस गाड़ी से जा रहे थे वह हादसे का शिकार हो गई। उनकी गाड़ी का एक पहिया अचानक खुल जाने से सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि अजय चाैटाला को अधिक चोट नहीं लगी। वह नरवान की ओर से जींद आ रहे थे।
पहिया निकलने से चलती गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी, जेजेपी के प्रदेश प्रधान निशान सिंह भी थे साथ
जानकारी के अनुसार अजय चौटाला मंगलवार दोपहर जींद आ रहे थे। नके साथ जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान निशान सिंह भी थे। उनकी गाड़ी नरवाना से जींद की ओर बढ़ी तो अचानक उसका एक पहिया खुलकर निकल गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।
अजय चौटाला की हादसाग्रस्त कार।
आसपास के लोगों और अजय चौटाला के साथ दूसरी गाड़ी में आ रहे लोगों ने अजय चौटाला और निशान सिंह को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में अजय चौटाला को अधिक चोट नहीं आई। बाद में अजय चौटाला अौर निशान सिंह दूसरी गाड़ी मेें जींद पहुंचे।