कृषि विकास अधिकारियों ने की हड़ताल
जागरण संवाददाता, जींद : कृषि विभाग व हरियाणा सरकार द्वारा जबरन थोपी गई क्राप क¨टग के विर
जागरण संवाददाता, जींद : कृषि विभाग व हरियाणा सरकार द्वारा जबरन थोपी गई क्राप क¨टग के विरोध में कृषि विकास अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
मंगलवार को कृषि विकास अधिकारी चंडीगढ़ में कृषि मंत्री ओपी धनखड के आवास पर इकट्ठे हुए व गलत तरीके से करवाए जा रहे क्राप क¨टग प्रयोगों पर रोष प्रकट किया। कृषि विकास अधिकारी संगठन के जिला प्रधान जयबीर ढांडा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने बहुत ही महत्वपूर्ण फसल बीमा योजना लागू की है, जो किसान के लिए फायदेमंद है परन्तु हरियाणा में जिस प्रकार से इसे लागू किया गया है वो बिल्कुल गलत है। एक तो इसमें किसान की इच्छा के बिना ही उसके पैसे काट लिए गए हैं। दूसरा जिस समय यह लागू की गई, उस समय फसल बिजाई न होने पर दावा करने का समय पहले ही निकल चुका था, जो इस योजना का एक भाग था।
देरी से लागू की योजना
उन्होंने कहा कि इसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा फसल कटाई प्रयोग है, जिसके आधार पर नुकसान की राशि निर्धारित होती है। यह एक वैज्ञानिक तरीका है, जो उचित समय पर शुरू करना व इसके लिए उचित संसाधनों का होना अति आवश्यक है। कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों की कमी के कारण न तो यह उचित समय पर शुरू करवाया गया और न ही बार-बार मांगने पर भी सामान उपलब्ध करवाया गया।
उच्चाधिकारी छिपा रहे अपनी कमी
अब उच्च अधिकारी अपनी कमी को छुपाने के लिए कृषि विकास अधिकारियों पर इसे गलत तरीके से करवाने का दबाव बना रहे हैं। वह अपनी नाकामी का ठीकरा कृषि विकास अधिकारियों के सिर पर फोड़ना चाहते हैं। यह किसानों के साथ सरासर धोखा है। अत: किसानों के हित को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है कि कोई भी कृषि विकास अधिकारी दबाव में आकर गलत कार्य नहीं करेगा। संगठन प्रदेश सरकार से मांग करता है कि इसके लिए जो भी उच्च अधिकारी जिम्मेवार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए व कृषि विकास अधिकारियों को बलि का बकरा न बनाया जाए।