विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमूल-मदर डेयरी के बाद वीटा ने भी हरियाणा में बढ़ाए दूध के दाम, जानिए अब कितने रुपये मिलेगा

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:14 PM (GMT+05:30)

वीटा ने फुल क्रीम और स्टैंडर्ड दूध के दाम में चार रुपये, जबकि टोंड और डबल टोंड दूध में दो ...और पढ़ें

अमूल-मदर डेयरी के बाद वीटा ने भी हरियाणा में बढ़ाए दूध के दाम। फाइल फोटो

अमूल-मदर डेयरी के बाद वीटा ने भी हरियाणा में बढ़ाए दूध के दाम। फाइल फोटो

HighLights

  1. वीटा ने दूध के दामों में की बढ़ोतरी।

  2. फुल क्रीम दूध चार रुपये, टोंड दो रुपये महंगा।

  3. बढ़े हुए रेट शुक्रवार से होंगे लागू।

जागरण संवाददाता, जींद। अमूल, वेरका और मदर डेरी के बाद वीटा ने भी वीरवार को दूध के रेट बढ़ा दिए। फुल क्रीम व स्टैंडर्ड दूध के रेट में चार रुपये, टोंड व डबल टोंड दूध के रेट में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। जींद वीटा प्लांट ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है।

शुक्रवार से उपभोक्ताओं को बढ़े हुए रेट पर दूध मिलेगा। वीटा का फुल क्रीम दूध चार रुपये बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। स्टैंडर्ड दूध 66 से बढ़कर 70 रुपये हो गया है। टोंड दूध पहले 60 रुपये लीटर मिलता था, नए रेट बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दिए हैं।

डबल टोंड दूध के पहले 54 रुपये लीटर था, इसको बढ़ाकर 56 रुपये लीटर कर दिया गया है। इससे पहले वीटा ने पिछले सप्ताह घी के रेट भी 10 रुपये बढ़ाए थे। अक्टूबर के पहले सप्ताह में 25 रुपये प्रति लीटर घी के दाम बढ़ाए गए थे। पनीर के रेट भी बढ़ाए जा चुके हैं। 200 ग्राम की पैकिंग पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

वीटा प्लांट से प्रतिदिन 35000 लीटर से ज्यादा दूध जींद, पानीपत, और हिसार में सप्लाई होता है। जींद वीटा प्लांट पशुपालकों से प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लीटर दूध खरीद रहा है। वीटा प्लांट पशुपालकों को 10 फैट के एक लीटर दूध के 88 रुपये दे रहा है।

पशुपालकों से महंगा दूध खरीदने की वजह से ही दूध व घी के रेट बढ़ाए गए हैं। जींद वीटा प्लांट के सीईओ नरेंद्र धनिया ने बताया कि पशुपालकों से जो दूध खरीद जा रहा है, उसके रेट पहले बढ़ा दिए गए थे। अब सप्लाई किए जाने वाले दूध के रेट में बढ़ोतरी की है। शुक्रवार से नए रेट लागू हो जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।