एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा बने हैफेड चेयरमैन, मुख्यमंत्री नायब सैनी का जताया आभार
एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा को हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (हैफेड) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा बने हैफेड के चेयरमैन।
HighLights
वीरेंद्र शर्मा हैफेड के नए चेयरमैन नियुक्त
मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया
किसानों के हितों व सहकारी क्षेत्र को मजबूत करेंगे
जागरण संवाददाता, जींद। पटियाला चौक स्थित सुंदर नगर निवासी एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा को हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (हैफेड) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
साथ ही मैनेजिंग कमेटी (बोर्ड आफ डायरेक्टर्स) में सरकारी नामित सदस्य भी बनाया गया है। सतबीर शर्मा मूलरूप से डाहौला गांव के रहने वाले हैं और जींद जिला अदालत में प्रैक्टिस करते हैं।
पिछले 16 साल से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उनके पिता जी सतबीर शर्मा आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। चेयरमैन नियुक्त होने पर वीरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व, संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। किसानों के हितों व सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।