Move to Jagran APP

हरियाणा से शुरू होगा AAP का चार राज्यों का चुनावी अभियान, 8 जून को जींद में मेगा रोड शो करेंगे केजरीवाल और मान

Haryana AAP Election Campaign हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि उसके बाद राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव होंगे। इससे पहले लोकसभा चुनाव भी हैं। पार्टी चार राज्यों का चुनावी अभियान जींद से शुरू करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaPublished: Mon, 29 May 2023 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 06:06 PM (IST)
हरियाणा से शुरू होगा AAP का चार राज्यों का चुनावी अभियान, 8 जून को जींद में मेगा रोड शो करेंगे केजरीवाल और मान
हरियाणा से शुरू होगा AAP का चार राज्यों का चुनावी अभियान

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (AAP) जींद की धरती से चार राज्यों में चुनावी अभियान का आगाज करेगी। आठ जून को जींद में मेगा रोड शो निकाला जाएगा, जिसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। रोड शो में हरियाणा आप के तमाम बड़े चेहरे शामिल रहेंगे।

loksabha election banner

बता दें कि हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि उसके बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव होंगे। इससे पहले, लोकसभा चुनाव भी हैं। चुनावी कैंपेन की शुरुआत के लिए आप ने हरियाणा को इसलिए चुना है, क्योंकि यह दिल्ली और पंजाब से लगता हुआ राज्य है। चूंकि इन दोनों राज्यों में पार्टी की सरकार है, इसलिए आलाकमान की सोच है कि हरियाणा में इसका अच्छा असर रहेगा।

AAP ने जींद को ही क्यों चुना?

जींद को प्रदेश की राजनीतिक राजधानी भी कहा जाता है, क्योंकि कई दिग्गजों ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी धरती से की है। यहां कई बड़ी राजनीतिक रैलियां हुईं, जिससे नेता सत्ता तक पहुंचे। चौधरी देवीलाल से लेकर दुष्यंत चौटाला ने जींद में बड़ी राजनीतिक रैलियां की जिससे उनकी सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित हुई।

इससे पहले, चौधरी बीरेंद्र सिंह, मांगेराम गुप्ता, रणदीप सुरजेवाला भी यहां से चुनावी रण जीतकर मंत्री बन चुके हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी अपने संगठन की घोषणा भी कर चुकी है। अभी तक हरियाणा के प्रभारी की जिम्मेदारी उठा रहे राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, अनुराग ढांडा को स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट और अशोक तंवर को आप की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.