विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में पटाखों के छर्रे लगने से महिला की मौत, बोर्ड से करवाया गया पोस्टमार्टम; गर्दन के नीचे मिला था जख्म

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:20 PM (IST)

जींद के सेक्टर-नौ में दिवाली की रात एक महिला की गर्दन में पटाखे का छर्रा लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

जींद में पटाखों के छर्रे लगने से महिला की मौत। फाइल फोटो

जींद में पटाखों के छर्रे लगने से महिला की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. पटाखे के छर्रे से महिला की गर्दन में गंभीर चोट लगी।

  2. आंतरिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल में हुई मौत।

  3. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता, जींद। सेक्टर-नौ में रविवार रात को मकान के बाहर खड़ी एक महिला की गर्दन के नीचे ठोडी के पास किसी पटाखे का छर्रा लग गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के शव का मेडिकल कालेज खानपुर में चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-नौ निवासी संदीप ने बताया कि वह एक टावर कंपनी में इंजीनियर है। उसकी 39 वर्षीय पत्नी पूनम रविवार रात को अपने मकान के बाहर दीवाली पर फोडे जा रहे पटाखे देख रही थी। अचानक से कोई किसी पटाखे का नुकीला छर्रा उसकी गर्दन में ठोडी के नीचे धंस गया। इससे कुछ खून निकला। पता चलने पर उसे रात को ही नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार शरीर के अंदर खून का रिसाव होने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतका के पति संदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पूनम गृहिणी थी। रात को उसकी पत्नी बेटी के साथ मकान के बाहर खड़ी हुई थी।

त्योहार के कारण सड़क पर कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। उसकी पत्नी व बेटी कुछ ही दूरी पर खड़ी होकर देख रही थी। अचानक उसकी पत्नी की गर्दन के नीचे कुछ नुकीली वस्तु लग गई। इससे खून बहने लगा। बेटी के बताने पर वह मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज खानपुर में चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।