विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने के मामले में 8 किसान बरी, हरियाणा की नरवाला अदालत का बड़ा फैसला

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:00 AM (IST)

नरवाना अदालत ने मार्च 2022 में दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने और खटकड़ टोल बाधित करने के मामले में आठ किसानों को बरी कर दिया है।=

दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने के मामले में 8 किसान बरी (प्रतीकात्मक फोटो)

दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने के मामले में 8 किसान बरी (प्रतीकात्मक फोटो)


HighLights

  1. नरवाना अदालत ने आठ किसानों को बरी किया

  2. दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने का मामला था

  3. सतबीर पहलवान सहित आठ किसान मामले में बरी हुए

जागरण संवाददाता, जींद। मार्च 2022 में उचाना में तत्कालीन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने और खटकड़ टोल बाधित करने के मामले में नरवाना अदालत ने आठ किसानों को बरी कर दिया है।

इनमें सतबीर पहलवान के अलावा नरेंद्र गतौली, प्रदीप सिहाग जुलाना, कविता खरकरामजी, प्रियंका खरकरामजी, सुशील नरवाल चांदपुर, संदीप बडौदा, ओम प्रकाश शादीपुर शामिल हैं।

खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने बताया कि 23 मार्च 2022 को दुष्यंत चौटाला ने उचाना में मैराथन करवाई थी। उस दौरान दुष्यंत को काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने सतबीर सहित कई किसानों पर मामला दर्ज किया था। यह मामला नरवाना अदालत में चल रहा था।

सोमवार को अदालत ने किसानों के हक में फैसला देते हुए बरी कर दिया। सतबीर पहलवान के अनुसार, दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने में वे शामिल नहीं थे। इसके बावजूद पुलिस ने उनके नाम एफआइआर में शामिल किए थे। सोमवार को जज के सामने उन्होंने कहा कि आप मौके के फोटो देख सकते हैं, जिनमें वे नहीं हैं। इस आधार पर जज ने उनको बरी कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।